पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Arrested, Murder, Robbery, Burglary, Robbery

200 वारदात, दो गिरफ्तार, हत्या, लूट, चोरी, डकैती व पशु तस्करी में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। पुलिस ने राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा में एक वांछित शातिर बदमाश को साथी के साथ काबू किया है। उससे एक रिवाल्वर व कारतूस के साथ मास्टर की भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में 200 से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। वांछित बदमाश की पहचान मेवात निवासी 30 वर्षीय असरूद्दीन उर्फ मोटा और उसके साथी की पहचान 22 वर्षीय प्रवीण उर्फ कालू के रूप में हुई है।

कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

असरूद्दीन का आपराधिक रिकार्ड काफी बड़ा है। वह वर्ष 2002 से अपराधों में लिप्त है। उस पर राजस्थान सरकार ने 2 हजार का इनाम रखा है। पुलिस पूछताछ में इसने अपनी साथी नसीम व अन्य के साथ मिलकर 25 पेट्रोल पंप, 150 से अधिक मोटरसाइकिल, 50 ट्रक लूट और 50 पशुवध की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात आदि में वाहन चोरी, लूट, हत्या, गौ- तस्करी, गौ हत्या, जानलेवा हमला करने की अनेक वारदात कर रखी हैं। असरूद्दीन उर्फ मोटा राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी है।

कैसे किया काबू

संयुक्त पुलिस कमिश्नर विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे क्राइम ब्रांच यूनिट-9 सेक्टर-10ए प्रभारी सब इंस्पेक्टर राज कुमार को एक गुप्त सूचना मिली कि 2 लड़के चोरी की मोटर साइकिल सहित लेजर वैली पार्क में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत छापेमारी की। छापेमारी में काले रंग की स्पलेंडर मोटर साइकिल के साथ दो युवक खड़े थे। तलाशी लेने पर इनसे एक देशी रिवाल्वर, कारतूस व वाहन चोरी करने में प्रयोग की जाने वाली मास्टर की बरामद हुई। इनके कब्जे से बरामद काले रंग की स्पलेंडर मोटर साइकिल बिना नंबर की थी। उसने बताया कि यह मोटर साइकिल अगस्त माह में निर्वाणा कंट्री सेक्टर-50 से चोरी की थी।

ट्रैफिक पुलिस पर गोली चलाने का मामला सुलझा

इनकी गिरफ्तारी से जनवरी 2013 में साउथ सिटी नाके पर ट्रैफिक पुलिस पर गोली चालने का मामला भी सुलझ गया है। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि असरूद्दीन ही था। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। गोली चालने वाले को पकड़ने में पुलिस विफल साबित हो रही थी। पुलिस पूछताछ में असरूद्दीन ने कबूला कि वह अपने दो साथियों के साथ चोरी करने की फिराक में में घूम रहा था। अंधेरा होने पर वे साउथ सिटी नाके से गुजर रहे थे तो एक ट्रैफिक कर्मचारी ने इन्हें रोका तो वे उस पर गोलियां चला कर भाग गए थे।
कई वारदातों को दिया अंजाम
- सन् 2002 में असरूद्दीन उर्फ मोटा अपने गांव ग्वारका के सद्दीक खान के साथ अवैध हथियार रखने के जुर्म में थाना तावडू में गिरफ्तार हुआ था।

- सन् 2004 में यह अपने अन्य साथियों के साथ गिरोहबंदी के केस में थाना हथीन में बंद हुआ था लगभग 8 महीने जेल में बंद रहने के बाद इसकी जमानत हुई थी।

- सन् 2004 में इसने अपने साथियों के साथ मिलकर मानेसर एरिया से एक ट्रैक्टर चोरी किया था।

- इसने 2005 में 7-8 अन्य युवकों को अपने साथ मिलाकर एक गैंग बना लिया। ये लोग पशु तस्करी व पशुवध करने लगे। ये लोग टाटा-407 गाड़ी में हथियारों से लैस होकर निकलते थे। रेवाड़ी, नारनौल, झज्जर, जींद, हिसार, गुडगांव आदि स्थानों पर जाते थे तथा वहां से पशुओं को गाड़ी में भरकर लाते थे। पुलिस इनका पीछा करती या रोकने की कोशिश करती तो असरूद्दीन उर्फ मोटा उनपर गोलियां चलानी शुरू कर देता था। पशु तस्करी करते समय इन्होंने अनेक बार गोली चलाई थी

- 2009 में 7-8 लड़कों को मिलाकर एक अन्य गैंग बना लिया। इस गैंग का मुख्य निशाना 10 व 6 टायरा ट्रक होते थे। ये लोग रात के समय हथियार व काफी संख्या में गोलियां लेकर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर निकलते थे तथा झज्जर, रोहतक, महम, भिवानी, दादरी, नारनौल, गुड़गांव, पटोदी, मानेसर, रेवाड़ी, राजस्थान की तरफ हाईवे व अन्य सड़कों पर चले जाते थे। ये लोग बोलेरो गाड़ी को ट्रक के आगे लगा देते थे तथा ड्राइवर/ कंडक्टर के हाथ पैर बांधकर सुनसान जगह पर फेंक देते थे। लूटे गए ट्रक का माल जैसे तांबा, प्लास्टिक दाना व अन्य सामान ये लोग बेच देते थे तथा ट्रक को दिल्ली, मेरठ आदि स्थानों पर बेच देते थे।

- ट्रक लूटने व पशु तस्करी करने के अतिरिक्त ये लोग पेट्रोल पम्प को लूटने की वारदात भी करते थे। अब तक की पूछताछ में इन्होंने लगभग 25 पेट्रोल पम्प लूटने की वारदात कबूल की है।
-2013 में इसने 6-7 लड़कों को साथ मिलाकर एक अन्य गैंग बनाया तथा मोटर साइकिल व कार चोरी करने की वारदात करने लगे। सप्ताह में ये लोग लगभग 5 दिन चोरी की वारदात करते थे। चोरी की मोटर साइकिल को यह 5-7 हजार रुपए में बेच देता था।

- मोटर साइकिल चोरी की वारदात कुछ दिन करने के बाद ये लोग ट्रक लूटना शुरू कर देते थे। ये लोग कभी बोलेरो में या कभी स्कोर्पियो गाड़ी में सवार होकर महेंद्रगढ़, नारनौल, भिवानी, हांसी, हिसार, झज्जर, पटौदी वगैरह से 10 टायरा ट्रक लूटते थे। इन गाडिय़ों को दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि स्थानों पर बेच देते थे।
फोटो- पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन राज्यों का मोस्टवांटेड असरूद्दीन उर्फ मोटा व उसका साथी प्रवीण उर्फ कालू।