पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मानव रचना टीम रही अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में मानव रचना स्कूल की टीम पांच में से दो मैच जीत प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पहुंच गई। 12 ओवर के मैचों में मानव रचना का माणिक ऑल राउंडर रहा। माणिक ने पहले मैच में 15 रन बनाए और विकेट लिए, जबकि दूसरे मैच में 23 रन बनाकर बेहतरीन बॉलिंग करते हुए दो विकेट हासिल किए।

प्रतियोगिता का पहला मैच मानव रचना स्कूल और शिक्षांतर स्कूल की टीम के बीच हुआ। इस मैच में शिक्षांतर स्कूल की टीम में एक बाहरी छात्र मिलने पर उसे टीम से बाहर कर दिया और 10 खिलाड़ियों ने ही मैच में हिस्सा लिया। शिक्षांतर स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। शिक्षांतर टीम ने 42 रन बनाए और ऑल आउट हो गए। वहीं मानव रचना स्कूल की ओर से मानिक ने नॉट आउट 15 रन की बदौलत यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। मानिक ने दो ओवर बॉलिंग और दो विकेट हासिल किए। वहीं अभिषेक ने भी दो ओवर में दो विकेट चटकाए।
दूसरा मैच स्कॉटिश हाई स्कूल व एमेटी सेक्टर-46 स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। स्कॉटिश हाई स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला लिया। एमेटी टीम की ओर से 12 ओवर के मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। एमेटी टीम की ओर से आर्यन के ने नॉट आउट 50 रन व आर्यन के 47 रन बनाए। स्कॉटिश हाई स्कूल ने यह मैच गंवा दिया।
तीसरा मैच डीएवी स्कूल व पाथवेज स्कूल के बीच खेला गया। मैच में टॉस पाथवेज स्कूल की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। डीएवी की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए यशवर्धन ने नॉट आउट 56 रन व आर्यवीर ने भी नॉट आउट 38 रन बनाए। जबकि पाथवेज स्कूल की टीम मात्र 32 रन पर ऑल आउट हो गई।

चौथा मैच एमेटी सेक्टर-43 स्कूल व शिव नागर स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस एमेटी स्कूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का टारगेट दिया। इस मैच में एमेटी स्कूल की ओर से तुषार ने नॉट आउट 49 रन बनाए। वहीं पहाड़ जैसे टारगेट तक पहुंचने से पूर्व ही शिव नागर स्कूल की टीम मात्र 17 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पांचवां मैच मानव रचना व डीपीएस स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें मानव रचना स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें माणिक ने दो विकेट लिए वहीं इशान ने एक हैट्रिक के साथ चार विकेट हासिल किए।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी।