पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Weekend Of Fun At The Fair Began In Rahgiri

वीकएंड पर राहगीरी में लगा मौज-मस्ती का मेला, जमकर उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- सुशांत लोक में आयोजित राहगीरी में डांस करते बच्चे।
गुड़गांव। वीकएंड पर राहगीरी कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं ने भी खूब मस्ती की। पालम विहार में निगम के हाथ खींचे जाने के बाद सुशांतलोक, गलेरिया मार्किट में आयोजित राहगीरी में भारी संख्या में लोग पहुंचे।

सुशांत लोक एरिया में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का सुचारू रखने के लिए यहां के आयोजकों ने अपने स्तर पर व्यवस्था चौक चौबंद कर ली है। रविवार को राहगीरी में मस्ती करने आए पहुंचे छोटे बच्चे से लेकर माता-पिता ने भी जमकर डांस किया।
छोटे बच्चों ने राहगीरी के दौरान साइक्लिंग, स्केटिंग व डीजे पर जमकर नृत्य किया। हालांकि यह कार्यक्रम अब पूरी तरह निजी कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रवीण कुमार के स्थानांतरण के बाद से ही निगम ने राहगीरी से हाथ खींच लिया है। अभी तक नगर निगम द्वारा कुछ साइकिल बच्चों के लिए भेजी जाती थी लेकिन इस बार कोई साइकिल नहीं भेजी गई।
वहीं निजी कंपनियों ने पूरी तरह इसके लिए तैयारियां कर रखी थी। इसके अलावा राहगीरी में हर बार की तरह इस बार भी योग, शारीरिक अभ्यास व दौड़ आदि में भी बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें राहगीरी में डांस के औऱ फोटो...