पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवात में सभी विभागों में दूर होगी स्टाफ की कमी:कृष्ण

मेवात में सभी विभागों में दूर होगी स्टाफ की कमी:कृष्ण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व जिला विकास एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में बैठक हुई। इसमें जिला योजना स्कीम 2014-15 की कार्य योजना व निर्धारित राशि की स्वीकृति के बारे में विचार-विमर्श हुआ। कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में सभी क्षेत्रों में समग्र विकास कराने के लिए कटिबद्ध है। जो भी योजनाएं बनाई जाएं, उनका धरातल पर लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों व खासकर मेवात क्षेत्र में स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को संज्ञान में लाएंगे। अधिकारी भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।
मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, जो भी कार्य पूरा हो जाए, उसका निरीक्षण करने के उपरांत ही उसकी राशि जारी की जाएउपायुक्त अशोक सांगवान ने मंत्री को जिला मेवात के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी ने जिला योजना के तहत जारी राशि व कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत 2 करोड़ 55 लाख 74 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इसमें से सामान्य वर्ग के लिए 1 करोड़ 39 लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपए शामिल हैं। इस राशि में से 30 प्रतिशत नालियों व गलियों तथा बाकी 70 प्रतिशत राशि जिला विकास एवं मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा स्वीकृत कार्यों पर खर्च की जानी है। सरकार की ओर से जारी इस राशि की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके अलावा 1 करोड़ 73 लाख 92 हजार रुपए की राशि से और विकास कार्य कराए जाने हैं।
इस अवसर पर नूंह के विधायक जाकिर हुसैन, पुन्हाना के विधायक रहीशा खान, फिरोजपुर झिरका के विधायक नसीम अहमद, जिला परिषद की उप चेयरमैन नूरदीन नूर, एसडीएम नूंह देवीलाल सिहाग, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डीआर कैरो, नगराधीश प्रदीप अहलावत सहित जिला विकास एवं मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।