पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Womb Does Not Know If Granted, Another Worn Hanging

कोख नहीं भरी तो दे दी जान, एक अन्य ने लगाईं फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना. गांव बेरका में सोमवार दोपहर 40 वर्षीय महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली। उधर, भोंडसी में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेरका गांव निवासी विद्या के पति की काफी दिनों पहले मौत हो गई थी। वह कोई बच्चा नहीं होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सोमवार दोपहर उसने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे गुड़गांव रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में गांव भोंडसी में मंगलवार सुबह एक विवाहित महिला रजनी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता सतबीर ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार को उसने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।