पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yet These Same Consumers Were Getting Subsidized 9 Cylinder

12 सिलेंडर से साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुडग़ांव. गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से 12 किए जाने से गुडग़ांव के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अभी तक इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले 9 सिलेंडर ही मिल रहे थे। सिलेंडरों की संख्या 12 किए जाने से प्रति उपभोक्ता को इस वर्ष 1632 रुपए का फायदा होगा। उपभोक्ता को 10 वां सिलेंडर लेने पर 1२34 रुपए देने पड़ते थे। इससे फरवरी और मार्च महीने तक दो अतिरिक्त सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिलेंगे। इसके बाद अप्रैल 2014 से 12 सिलेंडर प्रतिवर्ष उपभोक्ताओं को मिलेंगे।

अभी तक मिल रहा था 9 सिलेंडर


गुडग़ांव की 24 गैस एजेंसियों पर साढ़े चार लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को 9 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर मिलता है। एक सिलेंडर 418 रुपए की दर से मिलता था और 10 वां सिलेंडर लेने पर 1234 देने पड़ते थे। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 किए जाने से उपभोक्ता को दो सिलेंडर पर 1632 रुपए की बचत होगी।

सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर से उपभोक्ताओं को राहत

स्थानीय गैस एजेंसियां ने बताया कि आदेश मिलते ही फरवरी माह से उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्हें 418 रुपए की दर से दिए जाएंगे।