पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी की पहली वर्षगांठ पर युवक की मौत

शादी की पहली वर्षगांठ पर युवक की मौत, ससुराल से लौट रहा था वापस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुन्हाना (गुडगांव)। पुन्हाना वार्ड 11 निवासी जीतराम सैनी की बुधवार रात पुन्हाना-राजस्थान मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुन्हाना के लोग बाजार बंद कर उसके परिवार को सांत्वना देने के लिए उसके घर पहुंचे। वहीं जानकारी मिलते ही मुक्तिधाम आश्रम पर लोगों का तांता लग गया।

शादी की पहली सालगिरह पर हुई मौत : 10 दिसंबर को जीतराम सैनी की शादी की पहली सालगिरह थी। वह अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए राजस्थान के कुम्हेर कस्बा के गांव झींजीपुर गया था। शाम के समय अकेला अपनी मोटरसाइकिल पर वापस आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे जुरहेड़ा गांव के पीएचसी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामलीला कमेटी में मातम का माहौल

पुन्हाना की रामलीला कमेटी में जीतराम का अहम योगदान रहा है। वह छह वर्षों से रामलीला में सीता का किरदार निभा रहा था। रामलीला कमेटी के प्रधान कमल प्रकाश सैनी ने बताया कि जीतराम के बिना रामलीला भी अब अधूरी रहेगी। उन्होंने बताया कि जीतराम शुरू से ही धार्मिक विचारों वाला युवक था।
(फोटो- मृतक)