पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Returning From A Night Club Fire

नाइट क्लब से लौट रहे युवक को मारी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. मंगलवार-बुधवार की रात गुड़गांव-महरौली रोड स्थित इफ्को चौक पर पत्नी व भाई के साथ सड़क पर पैदल जा रहे युवक को एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक की पत्नी पश्चिम बंगाल निवासी रेशमा एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के इगनाइट क्लब में काम करती है। मंगलवार-बुधवार की रात उसका पति मोहम्मद शकील व बुआ का लड़का मोहम्मद कयामुद्दीन उससे मिलने नाइट क्लब गए थे। रेशमा देर रात 2 बजे पति व कयामुद्दीन के साथ क्लब से घर जाने के लिए पैदल जा रहे थे। रेशमा ने पुलिस को बताया कि जब वे इफ्को चौक से राजीव चौक जा रहे थे, उसी दौरान एक युवक उनके नजदीक आया और उससे कुछ अश्लील बातें करने लगा।
शकील व उस युवक के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में युवक शकील के सीने में गोली मार फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरदीप हुड्डा ने बताया कि मृतक की पत्नी रेशमा की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...