पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 Cows Thrown From A Moving Vehicle, Near Bhblpur Event

चलती गाड़ी से 10 गायों को फेंका, बहबलपुर के पास की घटना,

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। हिसार-चंडीगढ़ मार्ग स्थित गांव बहबलपुर से कुछ पहले करीब एक दर्जन गायों को अज्ञात वाहन चालक फेंककर फरार हो गए। सभी गायों को चलती हुई गाड़ी से फेंके जाने से उन्हें काफी चोटें अई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गो सेवा हेल्पलाइन और श्री कृष्ण गो सेवा दल के सदस्य घायल गायों को गोशाला ले गए।

घटना दोपहर बाद की है। गौ सेवा हेल्पलाइन के प्रधान सीताराम सिंघल मौके पर घायल गायों का उपचार किया। बाद में एंबुलेंस में सवार किया। इसके बाद गायों को तलवंणी राणा और मिंगनीखेड़ा गौशाला में छोड़ दिया गया। किसानों ने बताया कि हिसार की ओर से एक अज्ञात वाहन बरवाला की तरफ जा रहा था। इसी बीच बहबलपुर के नजदीक पहुंचते ही चलते वाहन से करीब 10 गायों को एक के बाद एक सड़क पर फेंक दिया गया।
सभी गाय को सड़क पर फेंककर वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गए। सड़क पर गिरने से कई गाय के पैर और सिर में चोट आई है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही राहगीर और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद घटना के बारे में गौसेवक मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी देने के बाद गौसेवक गायों को गौशाला ले गए।
सांडों को गाड़ी में ले जाते पकड़ा, समझौता
लावारिस सांडों को गाड़ी में भरकर छोड़ने जा रहे फरीदपुर के ग्रामीणों को गौसेवकों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया।
दरअसल हुआ यूं कि फसलों को खराब कर रहे सांडों को पकड़कर वाहन में लोड कर छोड़ने हिसार की तरफ आ रहे थे। इसी बीच गौसेवकों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में जिला प्रशासन की अनुमति दिखाने के बाद ग्रामीणों और गौसेवकों में समझौता हो सका।