पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूड सप्लाई इंस्पेक्टर 10 हजार रुपए लेते हुआ गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। विजिलेंस टीम ने फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर आजाद सिंह को शुक्रवार को रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि भिवानी रोहिला निवासी आजाद सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आजाद सिंह ने गांव चारनौंद के डिपो संचालक रमेश कुमार से गेहूं का मांग पत्र पास करने के एवज में 12500 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस पर काफी समय तक रमेश मामले को टालता रहा, लेकिन वह नहीं माना तो उसने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। बाद में आजाद सिंह 10 हजार की रिश्वत लेने को तैयार हो गया।
उसने रमेश को पैसे लेकर शुक्रवार को ऑफिस में बुलाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने आजाद सिंह को मौके पर दबोच लिया। विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, एसआई गोपालाराम, सदानंद, एएसआइ बलराम, जिलेसिंह, हेड कांस्टेबल रामफल, सतपाल, गुरदेव और विनोद कुमार शामिल थे।
15 दिन में ये मामले
> 29 नवंबर को वन विभाग की ब्लॉक ऑफिसर मामराज को 4 हजार के रिश्वत के आरोप में पकड़ा।
> 1 दिसंबर को भट्टू तहसील में कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र 2 हजार की घूस लेते गिरफ्तार।
> 11 दिसंबर को हरियाणा उद्योग विकास निगम के एक्सईएन अशोक 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े।
विजिलेंस दफ्तर के फोन नंबर 01662-275280 और इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा के मोबाइल नंबर- 9416100100 पर भ्रष्टाचार की सूचना दे सकते हैं।
(फोटो- रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर।)