हिसार। न्यू पुलिस लाइंस में चल रही सेना भर्ती में शनिवार को सिरसा जिले के युवकों ने दम दिखाया। दाैड़ में 2913 युवक शामिल हुए जिसमें से मात्र 220 पास हुए। भर्ती के लिए शुक्रवार रात ही सिरसा जिले के युवक न्यू पुलिस लाइंस में पहुंच गए थे, लेकिन भर्ती निदेशक कर्नल वाईसी लोहूमी के निर्देश के बाद शनिवार तड़के चार बजे उन्हें अंदर एंट्री दी गई। करीब चार घंटे तक एंट्री देने के बाद गेट बंद कर दिया गया।
सामान्य ड्यूटी के लिए 2412 युवक भर्ती में पहुंचे, लेकिन लंबाई और डाक्यूमेंटेशन में 562 युवक बाहर हो गए। दौड़ के मैदान तक 1850 युवक की पहुंच सके, जिसमें 142 युवकों ने दौड़ पास की। दौड़ में पास होने के बाद दो युवक बीम और दो दोबार से जांची गई लंबाई में फेल कर दिए गए। इस तरह 138 अभ्यर्थी ही मेडिकल तक पहुंच सके। क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए कुल 1303 युवक पहुंचे, जिसमें 240 लंबाई में बाहर हो गए। दौड़ में शामिल हुए 1063 युवकों में से मात्र 83 ही पास हो सके। इसमें एक युवक बीम में बाहर हो गया। भर्ती निदेशक के अनुसार दोनों ग्रेड में कुल 2913 युवक शामिल हुए, जिसमें मेडिकल तक 220 ही पहुंच सके।
हरियाणा गौरव बस में 2 गेट लगाने की मांग
रियाणा गौरव बस में एक ही गेट होने के कारण मुसाफिरों के साथ-साथ चालक और परिचालक को भी परेशानी हो रही है। मुसाफिरों का कहना है बसों में दो गेट लगने चाहिए जिससे कि चढ़ने-उतरने में कोई परेशानी न हो। वहीं, बस के परिचालकों का कहना है कि एक गेट होने के कारण बस को यात्रियों को चढ़ने व उतरने के लिए काफी देर तक रोका जाता है। इसी में समय अधिक लगने के कारण बस समय से स्टैंड नहीं पहुंचती है। फिलहाल हिसार डिपो में 7 हरियाणा गौरव की बसें शामिल हैं। हिसार रोडवेज डिपो में शामिल हरियाणा गौरव की बसों के
बालक व परिचालकों ने अपनी इस समस्या को लेकर वर्कशाप मैनेजर जितेंद्र यादव (अतिरिक्त कार्यभार टीएम) को बस में दो दरवाजे लगवाने के लिए कहा। बस यात्री संजय, राकेश सैनी, प्रेम, रेखा आदि का कहना है कि हरियाणा गौरव बस दूसरी बस से लंबी होती है। इसमें यदि पीछे वाली सीट मिल जाए और हल्की भी भीड़ हो गेट तक आने में काफी समय लग जाता है।