पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 Policemen Compromised The Civil Hospital Nurse

3 पुलिसकर्मियों ने सिविल अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़ की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. सिविल अस्पताल में नशे में धुत तीन कांस्टेबलों ने बुधवार देर रात अस्पताल के वार्ड -11 में तैनात एक स्टाफ नर्स से अभद्र व्यवहार किया। तीनों कांस्टेबल सातरोड में हुए पथराव में घायल है और वार्ड 13 में भर्ती हैं। स्टाफ नर्स ने इनकी लिखित शिकायत शहर थाना में दी है। नर्स ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह ड्यूटी पर थी। डाक्टर वार्ड के राउंड पर था। तीन लोग वार्ड 11 में घुस आए इनमें से एक ने अभद्र व्यवहार किया।
जब इसका विरोध किया तो भी नहीं माना। कंट्रोल रूम में उनकी शिकायत की गई। इसके अलावा अन्य स्टाफ को भी मामले के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने पता किया तो सामने आया तीनों व्यक्ति वार्ड नंबर 13 में भर्ती पुलिस कर्मी हैं। ये सातरोड में हुए पथराव में घायल हुए थे। तीनों ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की है। इनमें से एक आरोपी भिवानी का है। शहर थाना के कार्य कारी प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि अस्पताल की स्टाफ नर्स ने लिखित शिकायत दी है जिसमें एक पुलिस कर्मचारी के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाया है।