- Hindi News
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल जरूरी:कोहाड़
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल जरूरी:कोहाड़
नारनौंद | युवादेश की रीढ़ होते हैं। आज का युवा नशाखोरी की तरफ बढ़ रहा है। इनको इससे बचाने के लिए ग्राम स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों गांव के मौजिज लोगों को युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना चाहिए। यह बात गांव माढ़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय ओपन शूटिंग वालीवॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सुनील कोहाड़ ने कही। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 35 टीमों ने हिस्सा लिया और दूसरे राउंड के मुकाबले में माढा ने नारनौंद को हराया। वहीं जींद ने हिसार को भैणी अमीरपुर ने हसनगढ़ को हराकर आगे अपनी जगह पक्की की। कमेटी के सदस्य कृष्ण पहलवान ने बताया कि माढा ने बराह खुर्द को, रधाना ने गामड़ा को, समालखा ने किन्नर को, माढा सी ने सिसाय को, हसनगढ़ ने बवानीखेड़ा को, दादरी ने कुराड़ को, माढ़ा बी ने उगालन को, भैणी अमीरपुर ने भाना को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। सुनील चहल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये , दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 11 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाली को 5100 और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।