पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को जानो प्रतियोगिता में आरोही स्कूल रहा प्रथम

भारत को जानो प्रतियोगिता में आरोही स्कूल रहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | भारतविकास परिषद की गायत्री शाखा के तत्वावधान में रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता अनंतराम ऊं योगाश्रम में हुई। प्रतियोगिता में 32 स्कूलों की कुल 60 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि भाजपा नेता सीमा गैबीपुर थी।अध्यक्षता वीर शाखा हिसार के अध्यक्ष डॉ.सतीश वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर धर्मवीर वर्मा राजेश कुंडू ने शिरकत की। सीनियर वर्ग में खेड़ी जालब के आरोही मॉडल स्कूल की टीम पहले, नहर कोठी स्कूल दूसरे डाटा पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में भारती विद्या मंदिर स्कूल बरवाला ने प्रथम, सीबीसी मेमोरियल स्कूल ने द्वितीय शांति निकेतन स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। मंच संचालन रामनिवास वर्मा ने किया। इस मौके पर साधुराम जाखड़, डॉ.अनंत राम, नरेश सेलपाड़, दिनेश शर्मा, वजीर गिल, जिले सिंह शेखावत, हनुमान मित्तल, शिव कौशिक, सुरेश भैणी, सतीश मोर, विजेंद्र, कुलजीत आदि उपस्थित थे।

भाविप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते पदाधिकारी।