पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुवास को पहली किश्त में पचास करोड़, फरवरी में होंगे निर्माण शुरू

लुवास को पहली किश्त में पचास करोड़, फरवरी में होंगे निर्माण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारसाल पहले एचएयू से अलग होकर बना (लुवास) लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अब अपने वजूद में आने वाला है। एचएयू कैंपस से चंडीगढ़ रोड पर स्थानांतरित करने के लिए लुवास को शासन की तरफ से पहली किश्त के रूप में पचास करोड़ का बजट मिलेगा। उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

दिसंबर, 2010 में एचएयू से लुवास यूनिवर्सिटी को अलग कर किया था। मगर जमीन आवंटित नहीं होने के कारण लुवास यूनिवर्सिटी एचएयू कैंपस के अंदर ही चल रही है। लुवास प्रबंधन तभी से जमीन के लिए शासन से मांग कर रहा था। सितंबर 2014 में चंडीगढ़ रोड पर लुवास को स्थानांतरित करने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई। अब लुवास को पहली किश्त के रूप में पचास करोड़ का बजट मिलेगा। इस बजट से फरवरी माह के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि जमीन की चारदीवारी के लिए लुवास को पहले ही बजट मिल चुका है, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य नहीं हो सका।

^पहली किश्त के लिए पचास करोड़ का बजट मिलेगा, जिससे फरवरी के पहले सप्ताह में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। लुवास के लिए अभी करीब 200 एकड़ जमीन की और आवश्यकता है। शासन से उसके लिए मांग की जाएगी।\\\'\\\' डाॅ.एमएस यादव, डायरेक्टरस्टूडेंट वेलफेयर कम स्टेट आफिसर

एचएयू से लुवास को चार साल पहले अलग कर दिया गया था, अभी भी दोनों यूनिवर्सिटी के कई विभाग साझे में हैं। हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, इंजीनियरिंग यूनिट, इलेक्ट्रिक डिवीजन,आवास शामिल हैं। दोनों संयुक्त रूप से इस्तेमाल करती है।

साझे में कई विभाग

दिसंबर, 2010 में एचएयू से अलग होने के बाद वर्ष 2011 में लुवास को 300 एकड़ जमीन आवंटित हो गई थी, जिसके लिए लुवास ने 400 करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेज दिया था, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस पर आपत्ति जता दी थी कि यहां पर ऊंचाई वाली बिल्डिंग नहीं बन सकती है। इसके बाद सरकार ने दूसरे स्थान पर लुवास को जमीन आवंटित की।

एयरपोर्ट के कारण रही थी अड़चन

यूनिवर्सिटी के लिए सरकार ने 300 एकड़ जमीन आवंटित की है। मगर अभी भी लुवास को करीब 200 एकड़ जमीन की और आवश्यकता है। अभी तक लुवास में डेयरी काॅलेज नहीं था, जबकि नई जमीन पर डेयरी काॅलेज का निर्माण भी कराया जाएगा।

200 एकड़ और चािहए

चंड़ीगढ़ रोड पर लुवास की बिल्डिंग तैयार करने से पहले उसका प्रा