- Hindi News
- कराटे चैंपियनशिप में 300 खिलािड़यों ने की शिरकत
कराटे चैंपियनशिप में 300 खिलािड़यों ने की शिरकत
हांसीकराटे एकेडमी के तत्वावधान में चौथी हरियाणा स्टेट गोजू-रियू कराटे चैंपियनशिप का आयोजन गीता भवन में किया गया। चैंपियनशिप में प्रदेश भर से दस जिलों से टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का आगाज नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन नगर पार्र्षद प्रवीन एलावादी ने किया।
प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले दर्शकों को देखने को मिले। खिलाडिय़ों ने पंच से मार कर एक-दूसरे को चित किया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में एक-दूसरे पर पंच मारते छोटे बच्चे दर्शकों के लिये रोमांच पैदा करते रहे। प्रतियोगिता में जींद, दादरी, पानीपत, हिसार, करनाल, तोशाम, नारनौंद, कुरुक्षेत्र, कैथल आदि जिलों से आए करीब 300 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। विभिन्न आयु वर्गों में विजयी रहे खिलाडिय़ों को मैडल ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। हांसी कराटे एकेडमी के कोच ब्लैक बैल्ट संजय वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के खेलों से शारीरिक विकास होता है इस प्रकार के खेलों से युवा अपनी आत्मरक्षा भी कर सकते हैं। इस अवसर पर राजेश मित्तल, राजेंद्र मलेठिया, बलजीत राणा आदि प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद थे।
कराटे चैंपियनशिप को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकेडमी में पहुंचे।