पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रदेश में 47 लाख सदस्य बनाएगी : मलिक

भाजपा प्रदेश में 47 लाख सदस्य बनाएगी : मलिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर लोक निर्माण विश्रामगृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह ने की, अध्यक्षता जिला सदस्यता प्रमुख मनदीप मलिक ने की।

प्रो. छत्तरपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के सदस्य बने और पार्टी से जुड़े। सदस्यता अभियान का शुभारंभ नवंबर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया था और यह अभियान आगामी 15 मार्च तक चलेगा।

सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख मनदीप मलिक ने बताया कि पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 47 लाख तथा हिसार जिला में एक लाख 45 हजार तीन सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि हिसार में दो लाख के करीब सदस्य बनाए जाएं। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में एक हजार एक सौ दो बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर 150 सदस्य बनाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान से जुडऩे के लिए टोल फ्री नंबर 18002662020 दिया गया है।

इस अवसर पर राजेश ठकराल, प्रवीन बंसल, विधानसभा सदस्य प्रमुख प्रेम वर्मा, जगदीश भाटिया, राजेश बामल, राम अवतार शर्मा, नरेंद्र नारंग, योगेश सिहाग, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गर्ग सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विश्रामगृह में बैठक को संबोधित करते प्रो छतरपाल सिंह।