- Hindi News
- आरक्षण की मांग पर सामाजिक न्याय मंत्री को ज्ञापन दिया
आरक्षण की मांग पर सामाजिक न्याय मंत्री को ज्ञापन दिया
ऑलइंडिया रिजर्व कैटेगरी इंप्लाइज फेडरेशन का एक मंडल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी से मिला। इस दौरान उन्होंने दलित कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में आरक्षण रोस्टर प्रणाली को ऑनलाइन करवाने की मांग संबंधित ज्ञापन उन्हें दिया। बेदी ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है, जल्द ही राहत दिलवाने के प्रयास करेंगे। इंप्लाइज फेडरेशन के एक मंडल ने कहा कि सरकार रोस्टर प्रणाली को सही तरीके से लागू कर सिनियरिटी लिस्ट बनवाए। जिससे दलित कर्मचारियों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इस शिष्ट मंडल में मुख्य सलाहकार डॉ. राजेश मेहंदिया, चीफ कॉर्डिनेटर डॉ. महेश कुमार, अशोक खिच्ची, अमीरचंद उपाध्यक्ष, प्रवीन प्रेमी आदि मौजूद थे।