पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज दोपहर से मौसम साफ होने का अनुमान

आज दोपहर से मौसम साफ होने का अनुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रविवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। लोगों को सर्दी का अहसास भी हुआ, मगर तापमान में बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ा। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार दोपहर बाद तक मौसम साफ होने की संभावना जताई है। इससे दोपहर में सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

दिनभरठिठुरे लोग

सीजनकी पहली बरसात के बाद शनिवार को तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बरसात और ठंडी हवाओं से लोग खूब ठिठुरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। शनिवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री तक बढ़ा। एचएयू के मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है।

सीजन की पहली बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई थी। इससे लोगों का घरों से निकलना भी कम हो गया था। सड़कों पर भी लोग कम दिखाई देने लगे थे।

तिथि अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम

825 9 27.8 7.1

9 23 9 27.0 6.3

10 24 10 24.4 3.1

11 24 11 23.4 4.4

12 22 10 24.0 2.9

13 23 11 14.6 8.0

14 21 9 16.7 13.7

नोट : यह तापमान दोनों वर्षों के दिसंबर दूसरे सप्ताह का है।

2014

2013

तिथि अधिकतम न्यूनतम

1518 10

16 19 9

17 20 8

18 21 7

नोट: मौसमविज्ञानियों ने दिसंबर माह के अगले चार दिनों के तापमान का पूर्वानुमान इस तरह जताया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब तक आसमान में बादल रहेंगे तब तक ओस नहीं पड़ेगी। आसमान से बादल हटते ही वायुमंडल की नमी ठंडी हो जाती है और जलवाष्प का रूप ले लेती है। उसी जलवाष्प का कोहरा बनकर पड़ता है। कभी-कभी आसमान में बादल रहने के दौरान भी जलवाष्प बारीक रूप में पड़ता है, जो कोहरा दिखाई देता है।

मौसम की मार