पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक संघ का दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन 18 को

अध्यापक संघ का दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ की बैठक रविवार को हिसार में जिला कमेटी में जिला प्रधान जयबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक विरोधी फैसलों के खिलाफ 18 19 दिसंबर को खंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यापक संघ के जिला सचिव प्रभु सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को खंड हिसार प्रथम, बरवाला आदमपुर और 19 दिसंबर को हांसी खंड प्रथम, अग्रोहा, उकलाना, नारनौंद हिसार खंड द्वितीय में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर शाम चार बजे रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला सचिव प्रभु सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग में गुणवत्ता के नाम पर राज्य भर में 250 सरकारी स्कूलों को भारती फाउंडेशन के हवाले कर शिक्षा का निजीकरण करना चाहता है और गरीब आम आदमी के बच्चों को स्कूली शिक्षा से वंचित करना चाहता है।। बैठक में अध्यापक संघ के राज्य ऑडिटर सुरेंद्र सैनी, राज्य उपप्रधान सुमन माला गिल, जिला सहसचिव दिनेश शर्मा, प्रेस सचिव पवन कुमार, जितेंद्र, वेदप्रकाश थे।