पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 करोड़ से फोरलेन होंगी तीन सड़क

25 करोड़ से फोरलेन होंगी तीन सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों से वाहनों की भीड़ का दबाव कम करने के लिए पीडब्लूडी (बीएंडआर) ने तीन प्रमुख सड़कों को फोरलेन करने का प्रपोजल तैयार किया है। फोरलेन के लिए विभाग करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग का प्रस्ताव शासन स्तर तक पहुंच चुका है। एनसीआर की टीम ने भी विभागीय की इस तैयारी को सराहा था।

पीडब्लूडी के विभागीय अफसरों का कहना है कि सब्जी मंडी से बरवाला चुंगी तक फोरलेन का प्रस्ताव शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने तैयार कराने को कहा था। विभाग ने इससे पहले कैमरी रोड और तोशाम रोड का प्रस्ताव पहले ही तैयार करा लिया था। इसी हफ्ते शहर विधायक इन तीनों ही सड़कों को फोरलेन कराने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास लेकर पहुंचे थे। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। वहीं, इसी सप्ताह हिसार के दो दिवसीय दौरे पर आई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की टीम ने भी विभाग की तैयारी को सराहा था।

तीन प्रमुख सड़कों को फोरलेन कराने की विभाग ने तैयारी कर ली है। यह मार्ग फोरलेन हो जाएंगे तो वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इससे जनता को जाम से राहत मिलेगी, जबकि समय की भी बचत होगी।\\\'\\\' वीजीमाचरा, एक्सईएन,पीडब्लूडी(रोड)

डाबड़ा चौक से तोशाम रोड

डाबड़ा चौक से तोशाम रोड तक ढाई किमी लंबी सड़क फोरलेन होने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। यह सड़क 12 करोड़ से चौड़ी होगी। इस रोड पर भी बालसमंद माइनर आती है। इसलिए इस माइनर के ऊपर भी फोरलेन के लिहाज से पुलिया निर्मित होगी।

>क्याेंहै जरूरत : यहरास्ता भिवानी के अलावा तोशाम आदि के लिए जाता है। यह सड़क दूसरे बड़े सेंटरों को जोड़ता है। डाबड़ा चौक से तोशाम रोड तक वाहनों की भीड़ अधिक रहती है।

हिसार-कैमरी रोड

हिसार से कैमरी रोड करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क फोरलेन होगी। नगर निगम की बाउंड्री तक निर्मित होने वाली सड़क पर कुल नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। कैमरी रोड पर बालसमंद माइनर की पुलिया भी फोरलेन के हिसाब से निर्मित होगी।

>क्याें है जरूरत : मंगालीऔर कैमरी गांवाें तक यह रास्ता जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह मार्ग शहर में वाहनों की भीड़ के चलते छोटा पड़ जाता है। इसलिए इस मार्ग को चौड़ा करने की जरूरत थी।

सब्जी मंडी का यह रोड फोरलेन होना प्रस्तावित है। फिलहाल यहां वाहन जाम में ­फंस जाते हैं।

सब्जी मंडी ओवर ब्रिज से लेकर सब्जी मं