बूरा खाप ने की मंत्री के बयान की निंदा
हिसार | वर्तमानमें खापें सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठा रही हैं। खापें मामलों को पंचायत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझाती हैं, किसी की मामलों में हार-जीत नहीं होती। ये बातें बूरा खाप के प्रवक्ता बलवंत बूरा ने प्रेस को जारी बयान में कहीं। उन्होंने बताया कि बूरा खाप के प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक भी आयोजित की गई।