पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में बसपा नेता पर डंडों से हमला

ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में बसपा नेता पर डंडों से हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेन-देनको लेकर रविवार रात असामाजिक तत्वों ने बसपा नेता पर उनके ऑफिस में हमला कर दिया। सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया है। जानकारी के अनुसार कैमरी रोड क्षेत्र निवासी रवि कुमार पर हमला कर घायल कर दिया गया। रवि कुमार हाल ही हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में उकलाना विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी थे। रवि कुमार के बुआ के बेटे नरेंद्र कुमार ने बताया कि रवि कुमार का पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान के पास ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में शेयर से संबंधित कारोबार का ऑफिस है। नरेंद्र ने बताया रविवार शाम दो युवक अपना बकाया लेने आए। इस पर रवि कुमार ने कहा कि आज रविवार है। सोमवार को भुगतान ले जाना। इस पर दोनों युवकों ने रवि पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों से रवि के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों को सूचना मिलने पर आरोपी मौके से भाग गए।