- Hindi News
- देव वाटिका के एक घर से विदेशी करंसी सहित अन्य सामान चुराया
देव वाटिका के एक घर से विदेशी करंसी सहित अन्य सामान चुराया
बारहक्वार्टर रोड स्थित देव वाटिका के एक मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बारह क्वार्टर चौकी प्रभारी दयानंद ने बताया कि चोरों ने देव वाटिका निवासी कौशल्या देवी के घर में वारदात को अंजाम दिया। कौशल्या देवी ने बताया कि चोर उनके घर का का ताला तोड़कर हजारों रुपये की विदेशी मुद्रा एवं भारतीय रुपये तथा एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। कौशल्या देवी का बेटा मुकेश यूके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि वह दो दिन से घर का ताला लगाकर 11 दिसंबर को अलवर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में से यूके के करीब 100 पाउंड, 7500 रुपए रुपये, एलईडी चोरी कर ली।