- Hindi News
- एचएयू कैंटीन में यादें ताजा करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
एचएयू कैंटीन में यादें ताजा करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
हिसार | शहरमें आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने आए केंद्रीय कृषि मंत्री डा. संजीव बालियान शनिवार देर शाम एचएयू की कैंटीन में पहुंचे। उन्होंने वहां पर अपने पुराने सहपाठियों से यादें ताजा की और कहा कि एचएयू कैंपस उनके घर के समान है। जीवन के सबसे ज्यादा वर्ष इसी कैंपस में बीते हैं। एचएयू के पूर्व छात्र रहे डा. संजीव बालियान के लिए फैकल्टी हाउस में कमरा बुक था, लेकिन वह सीधे कैंटीन में पहुंचे और कैंटीन संचालक बृजमोहन गुप्ता से मिले। डा. बालियान ने कहा कि वह भले ही यूपी के रहने वाले हों, लेकिन उनका सबसे ज्यादा समय हरियाणा के एचएयू में बीता।