पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइकसवारों ने रॉड से हमला कर ज्वेलर को लूटा

बाइकसवारों ने रॉड से हमला कर ज्वेलर को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाशोंके हौसले बुलंद हैं। पहले तो बदमाश सूनसान जगह पर शहरवासियों को शिकार बनाते थे। अब पुलिस थानों के आसपास ही वारदात कर रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात शनिवार तड़के हुई।

तीन बाइक सवार बदमाशों ने शहर थाना रोड पर शादी समारोह से लौट रहे ज्वैलर्स पर हमला कर उनसे नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया। वहीं, वारदात का पूरा वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने पठाना मोहल्ला निवासी व्यापारी सीताराम सोनी के सिर पर रॉड से हमला कर उनसे लूटपाट की। सीताराम सोनी की खजानचियान बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में सीताराम ने बताया कि लुटेरे उनसे 12 हजार की नकदी, मोबाइल पर्स छीन ले गए। शनिवार को अग्रसेन भवन में उनके दोस्त की शादी थी।

शादी समारोह से तड़के करीब 1 बजे सीताराम पैदल ही शहर थाना रोड से घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच कटला रामलीला रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और राेक लिया। इनमें से अचानक एक युवक ने उनके मुंह पर हाथ रख दिया और दूसरे ने सीताराम के सिर पर वार किया। इससे सीताराम बेसुध हो गए।

सीताराम ने बाद में वारदात की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में रपट दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि सिटी थाना रोड से कटला रामलीला को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि लुटेरे 1 बजकर 19 मिनट और 5 सैकेंड पर एक मोटरसाइकिल से उतरे। बाइक चालक गली में खड़ा रहा और अन्य दो लुटेरे वारदात कर 1 बजकर 20 मिनट और 59 सैकेंड पर बाइक पर सवार होकर भाग गए। शनिवार शाम 6.34 बजे आरोपियों ने पहले क्षेत्र की रैकी की थी।

लुटेरे वारदात के बाद सीताराम के पर्स रखे अहम दस्तावेज को भूटानी कॉलोनी के पास फेंक गए। दस्तावेज सोहन सिनेमा के सामने वाली रोड पर मिले। इस संबंध में सोनी के पास किसी परिचित का फोन आया था। उन्होंने इस संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी है।