पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजी मल्टीप्लेक्स में सिर्फ फैमिली और कपल की एंट्री

एमजी मल्टीप्लेक्स में सिर्फ फैमिली और कपल की एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बने दूसरे मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ रविवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने किया। पहले दिन मल्टीप्लेक्स में तीन फिल्में दिखाई गई और दोनों स्क्रीनों की सीटें फुल रही। दर्शकों को पहला शो चार साहिबजादे फ्री में दिखाया गया। इस दौरान मल्टीप्लेक्स का टीएचएक्स सर्टिफाइड साउंड सिस्टम पिक्चर क्वालिटी को दर्शकों ने खूब सराहा। यहां की व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल फैमिली और कपल की ही एंट्री निर्धारित की गई है। शहरवासियों को एक और मल्टीप्लेक्स की जरूरत लंबे समय से थी। दिल्ली बाईपास स्थित एमजी क्लब में दूसरा मल्टीप्लेक्स बनने से लोगों की सिनेमा मनोरंजन की जरूरत पूरी हुई है। पहले दिन चार साहिबजादे, एक्शन जैक्सन और उंगली फिल्में पर्दे पर दिखाई गई। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मल्टीप्लेक्स में खान-पीने, गेमिंग जोन पार्किंग की विशेष सुविधा की गई है। शुभारंभ पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. जीडी अग्निहोत्री, डाॅ. योगेश बिदानी, हरी सिंह सैनी पूर्व मंत्री, डाॅ. ज्ञानवति बिश्नोई, डॉ. अनुराग बिश्नोई, डॉ. कुलदीप सिंह मैनेजमेंट सदस्य गगनदीप सिंह उपस्थित रहे।

मैनेजमेंट सदस्य गगनदीप ने बताया कि पूरे सप्ताह पांच शो दिखाए जाएंगे। सोमवार से शुक्रवार तक टिकट का कीमत 150 रुपये रहेगी और शनिवार तथा रविवार को टिकट की कीमत 200 रुपये रहेगी। वहीं यहां वाहनों की पार्किंग फ्री रहेगी।

प्रतिदिन पांच शो मल्टीप्लेक्स में दिखाए जाएंगे। पहला शो सुबह 10 बजे का अंतिम शो 7 बजकर 50 मिनट पर दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट फोन पर भी बुक करवाया जा सकता है।