लूट के मामले का अभियुक्त जेल भेजा
मंडी आदमपुर | क्रांतिचौक के पास 9 दिसंबर को खल-बिनौला की दुकान में आधा दर्जन बदमाशों द्वारा पिस्तौल के बल पर गल्ला सहित हजारों रुपये की नकदी उड़ाने के मामले में पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी अजय को रविवार हिसार अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपित गांव सीसवाल के लाखपुल निवासी अजय पुत्र बलवीर बिश्नोई को जेल भेज दिया। जांच अधिकारी सीताराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अजय से तीन हजार की रिकवरी की है। पुलिस जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को काबू कर लेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को गांव शेरड़ा से छीनी गई इनोवा से बदमाशों ने क्रांति चौक के पास दुकानदार सचिन मित्तल को लूटा था।