अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म
हिसार| सेक्टर-14 से तीन दिन पहले अगवा की गई नाबालिग लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो एक्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश के गांव पिपरिया निवासी टीटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल कराकर केस दर्ज किया है। आरोपी तीन दिन पहले पीड़ित को बहका फुसलाकर उसके सेक्टर 14 स्थित घर से ले गया था।