- Hindi News
- बाड्डो पट्टी की महिला से दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
बाड्डो पट्टी की महिला से दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नहर कॉलोनी में क्वार्टर पर रखा
भास्करन्यूज | हिसार/ हांसी
सिविललाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में नहर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में नहर कॉलोनी निवासी बलजीत को गिरफ्तार किया गया है। बलजीत मूलरूप से भिवानी के सिवानी का रहने वाला है। इस संबंध में गांव बाड्डो पट्टी की एक महिला ने नहर विभाग में कार्यरत बलजीत के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।
महिला का आरोप है कि बलजीत उसे शादी का झांसा देकर चार साल से ज्यादा दुष्कर्म करता रहा। पांच बच्चों की मां एवं 46 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद बलजीत ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ नहर काॅलाेनी में रख लिया, वह चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया था कि बलजीत की प|ी की भी मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि बलजीत उसको चार सालों से अपने साथ नहर काॅलोनी के क्वार्टरों में रखे हुए था।