पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राखी में दुकान के बाहर बैठने से रोका तो बदमाशों ने गोली मारी

राखी में दुकान के बाहर बैठने से रोका तो बदमाशों ने गोली मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिसार/नारनौंद

नशेमें धुत नामी बदमाश ने रविवार रात को गांव राखी के बस अडडे पर एक दुकान पर गोली चला दी। बदमाशों ने दुकान के काउंटर पर गोली मारी। आरोपी नशे में धुत थे। नारनौंद थाना प्रभारी कृष्णकुमार ने बताया कि गांव बुढाना निवासी सुरेश हकला और उसके दोस्त विरेन्द्र उर्फ बिंदर एक दुकान पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि सुरेश और विरेन्द्र ने पहले तो राखी गांव के बस अडडे के पास एक शराब के ठेके पर शराब पी। इसके बाद दोनों आरोपी पास में ही स्थित गांव के ही प्रवीन कुमार की दुकान पर चले गए। दोनों ने प्रवीन से बैठने के लिए कुर्सी मांगी। प्रवीन को पहले से ही सुरेश की आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। इस पर उसने कुर्सी देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने प्रवीन की दुकान के काउंटर पर एक एक गोली मारी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज है। नारनौंद थाना प्रभारी कृष्णकुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।