- Hindi News
- गुरु तेग बहादुर स्कूल के प्राचार्य को सांड ने सींगों से उठाकर फेंका
गुरु तेग बहादुर स्कूल के प्राचार्य को सांड ने सींगों से उठाकर फेंका
लावारिस पशुओं की चपेट से घायल हुए केपी भटनागर।
भास्कर न्यूज | हिसार
लावारिसपशुओं से होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात हांसी से लौट रहे एक प्रिंसिपल को एक सांड ने सींगों से उठाकर फेंक दिया। इससे उनकी बाएं पैर के घुटने पैर में फ्रेक्चर हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती प्रिंसिपल के पैर और घुटने की सर्जरी होगी। वहीं शरीर के कई हिस्सों में भी चोट आई हैं।
सेक्टर 16-17 निवासी केपी भटनागर हांसी के गुरु तेग बहादुर स्कूल में प्रिंसिपल हैं। शनिवार को वह अपनी स्कूटी से हांसी लौट रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे वह जैसे ही सेक्टर 16 के कम्युनिटी सेंटर के निकट पहुंचे उसी दौरान लावारिस पशु सामने से रहे थे जोकि एक महिला को मार रहे थे। जब वह उन लावारिस पशुओं की बगल से गुजरे तो उन्होंने लावारिस पशुओं की चपेट में आने से बचने की कोशिश की। इस दौरान एक ने उन पर हमला बोल दिया। इससे प्रधानाचार्य स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे। हालांकि उन्होंने लावारिस पशुओं से बचने के लिए शोर मचाया तो लोग वहां इकट्ठे हो गए और लावारिस पशुओं काे वहां से भगाया। इस तरह प्रिंसिपल और एक महिला की जान बची। प्रिंसिपल ने बताया कि लावारिस पशु के हमले में सड़क पर गिरने से उनके बाएं पैर के घुटने और पैर में फ्रेक्चर हो गया। शरीर के कई हिस्सों में भी चोंट आई हैं। तोशाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे प्रधानाचार्य ने बताया कि चिकित्सकों ने घुटने और पैर की सर्जरी कराने को कहा।