पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल नगर के लोगों ने बिना सर्वे कराए लौटाए रेलवे के अधिकारी

पटेल नगर के लोगों ने बिना सर्वे कराए लौटाए रेलवे के अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| पटेलनगर स्थित रेलवे लाइन पर बनने वाले हिसार-सादलपुर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) के सर्वे से पहले ही उठा विवाद झगड़े तक पहुंच गया। रविवार को उत्तर पश्चिम के अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान आरयूबी की मांग कर रहे दोनों धड़े आमने सामने गए। दोनों पक्षों ने अपनी मांग के मुताबिक आरयूबी के सर्वे की मांग उठाई। विरोध बढ़ा तो मामला झगड़े तक पहुंच गया। अधिकारी जिला उपायुक्त से पहले जगह का चिह्नांकन कराने की बात कहकर वापस लौट गए। पटेल नगर में लंबे समय से आरयूबी निर्माण की मांग उठ रही है। आरयूबी के लिए जमीन का चिह्नांकन होते ही रेलवे को सर्वे का काम कराना है। -समाचार पेज 4 पर

न्यूज़ इनबॉक्स