- Hindi News
- बोलेरो में आए बदमाशों ने सेक्टर 9, 11 में मकानों पर बरसाए पत्थर
बोलेरो में आए बदमाशों ने सेक्टर 9, 11 में मकानों पर बरसाए पत्थर
{ बिजली निगम के कर्मचारी के मकान में खड़ी कार को किया क्षतिग्रस्त
भास्करन्यूज | हिसार
बोलेरोमें सवार कुछ बदमाशों ने शनिवार रात सेक्टर 9, 11 में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने मकानों के अदर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाए। इससे एक मकान में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार बदमाशों ने सेक्टर 9, 11 निवासी अनूप सिंह के मकान में खड़ी उनकी कार पर पत्थर बरसाकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इससे अनूप की कार का पीछे का शीशा टूट गया। साथ ही डिग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अनूप सिंह बिजली निगम में असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। अनूप सिंह ने बताया कि कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड ने बुलेरो में सवार बदमाशों को वारदात को अंजाम देते हुए देखा था। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है रात करीब 12 बजे एक बुलेरो कार में सवार करीब तीन चार युवक आए थे। पहले तो आरोपितों ने काॅलोनी में एक चक्कर लगाया और चले गए। इसके बाद दोबारा कॉलोनी में आए और मकानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने अनूप सिंह के मकान के अंदर खड़ी उनकी कार पर पत्थर से वार किए। जिससे कार क्ष्रतिग्रस्त हो गई। अनूप ने बताया कि घर के अंदर सोए होने से उन्हें कार का शीशा टूटने की आवाज नहीं आई।