मंडी आदमपुर। खैरमपुर रोड स्थित एक घर में 23-24 अगस्त की रात को हुई 30 वर्षीय राजेश उर्फ बाली की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को काबू किया है। राजेश की हत्या उसके ही भांजे असरावां निवासी सहदेव उर्फ बच्ची ने साथी कुलदीप के साथ मिलकर की थी।
इससे पहले पुलिस ने हिसार निवासी कुलदीप उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। पुलिस ने सहदेव उर्फ बच्ची को रविवार हिसार अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक राजेश उर्फ बाली के पिता गांव सदलपुर निवासी ओमप्रकाश की करीब डेढ़ माह पहले माता की दो माह पहले मौत हो गई थी।