पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुलीखेड़ा माइनर में युवक का शव िमला

सुलीखेड़ा माइनर में युवक का शव िमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलती से कीटनाशक पीने से किसान की मौत

अग्रोहा | सिढानगांव में शनिवार रात को एक बीमार किसान की दवाई की जगह भूलवश कीटनाशक पीने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सिढान निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता 52 वर्षीय रघुबीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। वह कई दिनों से बीमार चल रहा और हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार रात को करीब 10 बजे अंधेरे में उसके पिता ने दवाई की जगह कीटनाशक पी लिया।

अग्रोहा | भट्टूके समीप सुली खेड़ा गांव में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में करवाकर शिनाख्त के लिए रखा गया है। पुलिस ने पहचान के लिए भट्टू, अग्रोहा सहित अनेक थाना गांवों में मुनादी करवा दी गई है। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर केवल काले रंग का अंडरवियर है। शव की हालत गली-सड़ी है। अगर 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो दाह संस्कार किया जाएगा।