पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीरेंद्र ने पत्नी के हलके का गांव लिया गोद

बीरेंद्र ने पत्नी के हलके का गांव लिया गोद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना|केंद्रीय ग्रामीणविकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विधायक प|ी प्रेमलता के हलके उचाना का खटकड़ गांव गोद लिया है। ये गांव हिसार लोकसभा क्षेत्र में आता है। दिलचस्प है कि हिसार से इनेलो सांसद एवं बीरेंद्र को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी दुष्यंत चौटाला ने भी उचाना हलके के खंड गांव को गोद लिया है। खटकड़ खाप के सबसे बड़े जाट बहुल इस गांव में श्योकंद खाप भी है। बीरेंद्र भी श्योकंद गोत्र से हैं।

मोदी के मानकों से ज्यादा यहां की आबादी

मोदीने तीन से पांच हजार आबादी वाले गांवों को गोद लेने को कहा था। जबकि खटकड़ की आबादी 9200 है।

केंद्रीय मंत्री के भतीजे हरेंद्र डूमरखां ने बताया कि खटकड़ गांव गोद लिए जाने पर शनिवार को उचाना विधायक प्रेमलता और बीरेंद्र सिंह का गांव में स्वागत होगा। प्रेमलता ने कहा कि खटकड़ गांव में कई समस्याएं हैं। अब गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सुधारा जाएगा।