नौकरी के नाम पर रुपये ठगे
नौकरीदिलवाने के नाम पर रुपये ऐंठने के मामले में दो युवकों के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि हांसी के गांव सिंदड निवासी मनजीत कुमार ने इस बारे में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने इस संबंध में सुरेंद्र दहिया अौर संजय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत ने बताया कि आरोपितों ने हिसार के डोगरान मोहल्ला में ऑफिस बना रखा था। कुछ दिन पहले किसी दोस्त के माध्यम से मनजीत की मुलाकात सुरेंद्र और संजय से हुई। इन्होंने मनजीत की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 3 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपितों ने मनजीत को 10 दिसंबर को इंटरव्यू के लिए ऑफिस बुलाया था। लेकिन मनजीत ऑफिस पहुंचा तो आरोपी सामान उठाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।