पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी समारोह से आभूषण भरा बैग चोरी

शादी समारोह से आभूषण भरा बैग चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाहसमारोह में हाथ साफ करने वाले छोटे बच्चों का गिरोह शहर में फिर सक्रिय हो गया है। ऐसे की बच्चों के एक गिरोह ने दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम से हजारों रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया।

इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने बताया कि पटेल नगर मार्केट स्थित स्वीट्स दुकान के मालिक पटेल नगर निवासी राधे श्याम की बेटी की दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को रिंग सेरेमनी थी।

गिरोहने की वारदात

इसदौरान स्टेज के पास लाखों रुपये के आभूषणों नकदी से भरा बैग रखा था। सभी कार्यक्रम में व्यस्त थे तो इसी दौरान बच्चों के गिरोह ने बैग चोरी कर लिया। जब राधेश्याम को वारदात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे और शादी की वीडियोग्राफी की मदद से बच्चों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए बैग में रिश्तेदारों एवं जान-पहचान वालों द्वारा दिए गए शगुन की राशि और सोने के आभूषण रखे थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी शादी समारोह में शातिर बच्चे आभूषण और नकदी से भरे बैगों की चोरी कर चुके हैं।