- Hindi News
- हिंदू महासभा ने किया बहनों को सुरक्षा देने का स्वागत
हिंदू महासभा ने किया बहनों को सुरक्षा देने का स्वागत
हांसी | हिंदूमहासभा ने चलती बस में तीन युवकों को पीटने वाली दोनों बहनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का स्वागत किया है। महासभा ने कहा कि दोनों बहनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग सबसे पहले उनकी तरफ से ही उठाई गई थी। महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने कहा कि दोनों बहनों को सुरक्षा देने की मांग हिंदू महासभा ने हिसार में आयोजित सम्मान समारोह में सर्वप्रथम उठाई थी। इतना ही नहीं हिंदू महासभा ने सबसे पहले दोनों बहादुर बहनों को दामोदर वीर सावरकर बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करके छात्राओं के हितैषी होने का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि महासभा प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ जो मुहिम शुरू कर रखी हैं, उसका क्षेत्र में व्यापक असर भी दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम जिलों में महासभा ने अपना जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ हैं। स्कूल और कॉलेज में ड्रेस कोड लागू हो कॉलेज समय में मल्टीमीडिया फोन पर प्रतिबंध लगे हाफ जींस स्कर्ट पर रोक हो। इसके लिए महासभा पूर्ण रूप से जनसंपर्क अभियान को तेज किया हुआ हैं।