- Hindi News
- बाल उत्पीड़न करने वालों पर प्रशासन की नजर, शिकायत के लिए नंबर जारी
बाल उत्पीड़न करने वालों पर प्रशासन की नजर, शिकायत के लिए नंबर जारी
बच्चोंके सामने असभ्य भाषा या अश्लील संकेत करने वालों की अब खैर नहीं है। जिला बाल कल्याण की टीम बच्चों को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक प्रताड़ना से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेगी, साथ ही बाल उत्पीड़न करने वालों पर शिकंजा भी कसेगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बाल उत्पीड़न रोकने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि जिला बाल कल्याण यूनिट की तरफ से बाल सरंक्षण नीति बनाई गई है। इसके अंतर्गत बच्चों को किसी भी प्रकार के मानसिक, शारीरिक तथा बौद्धिक प्रताड़ना से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि बच्चों के सामने किसी भी असभ्य, अश्लील भाषा या संकेत का प्रयोग करें। इससे केवल बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ता है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश जाता है। इसके अलावा फोन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर कोई भी व्यक्ति बाल उत्पीड़न की जानकारी दे सकता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि बच्चों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
बाल उत्पीड़न दिखाई दे तो इन फोन नंबरों पर करें शिकायत
यदिआपको कही बाल उत्पीड़न होता दिखाई देता है तो जिला बाल सरंक्षण यूनिट के लैंडलाइन नंबर 01662-234344, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी के मोबाइल नंबर 8053372033, जिला विशेष किशोर पुलिस इकाई 01662-230011, जिला अधिकारी सेव चिल्ड्रन 8199934480, कार्यक्रम अधिकारी मराइडो 9999610559, हरियाणा राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग 01722561761 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 098 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं।