पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहरीले पदार्थ खाकर युवक चिल्लाया बचा लो, मरना नहीं चाहता

जहरीले पदार्थ खाकर युवक चिल्लाया-बचा लो, मरना नहीं चाहता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेरोड पर स्थित शहीद हुक्मचंद जैन पार्क में एक युवक ने रहस्यमय हालात में जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने पार्क में ही अपने ऊपर के कपड़े उतार फेंके और माली से उसकी जान बचाने की गुहार की। युवक ने कहा कि वह मरना नहीं चाहता, उसे बचा लिया जाए। यही नहीं, युवक ने अपने दो साथियों को टेलीफोन पर जहर खाने की जानकारी दी। सूचना पाकर दोनों दोस्त मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पार्क के माली सत्यवान और दर्शना ने बताया कि युवक कमीज और स्वेटर उतारकर पार्क में पड़ा था। वह बुरी तरह से तड़प रहा था और उठने के प्रयास में बार-बार गिर रहा था। इसके बाद दोनों उसके पास पहुंचे तो पाया कि वह बुरी तरह से तड़प रहा है। उन्होंने बताया कि युवक ने उनसे कहा कि किसी युवती ने धोखे से चाय में जहर मिलाकर उसे पिला दिया है। युवक पार्क में बाइक पर सवार होकर आया था। बाइक पार्क से बाहर खड़ी थी। दोनों ने बताया कि पार्क में युवक अकेले ही आया था। उसके साथ कोई युवती नहीं थी। मौके पर पहुंचे युवक के दोस्तों उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। युवक की पहचान कालू के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह कुलाना का रहने वाला है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

युवती पर लगाया चाय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, हिसार ले जाते समय रास्ते में तोड़ गया दम