पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा

पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | कुंभागांव के पटवारी के सहायक सुभाष को जमीन के कागजों का काम करने के एवज में रिश्वत लेते हिसार विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गांव के ही जयवीर से विजिलेंस को शिकायत दी थी के उसके गांव के पटवारी का सहायक उसका जमीन से जूड़ा एक काम नहीं कर रहा है। उसने शिकायत में कहा था कि सहायक काम बदले में दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे हांसी लघु सचिवालय में चाय की दुकान पर बुलाया। जहां जयवीर ने उसे दो रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया।