- Hindi News
- दौड़ में गबरूओं की फूली सांसें, सिर्फ 5.7 % पास
दौड़ में गबरूओं की फूली सांसें, सिर्फ 5.7 % पास
न्यूपुलिस लाइंस में चल रही सेना की खुली भर्ती में सोमवार के हिसार के युवक कुछ खास दम नहीं दिखा सके। कोई पहले राउंड में पिछड़ गया तो किसी की दूसरे राउंड में ही सांस फूलती नजर आईं। सेना के रिकाॅर्ड के मुताबिक, जिले से 10058 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन मात्र 573 दौड़ और मापदंड पूरा कर मेडिकल तक पहुंच सके। भर्ती निदेशक कर्नल वाईसी लोहूमी के निर्देश के बाद तड़के पांच बजे युवकों की एंट्री की गई। एंट्री करीब 11 बजे तक चलती रही। सामान्य ड्यूटी के लिए 5369 युवक पह़ुंचे। इसमें 1249 युवक शुरुआती फिजिकल और डाक्यूमेंटेशन में ही बाहर हो गए। दौड़ में 4120 युवक शामिल हुए। हर राउंड में 150 युवकों को दौड़ाया जा रहा था। मैदान में 400 मीटर का पहला ही चक्कर लगाने के बाद पचास फीसदी युवक खुद खुद घुटने टेक कर बैठ रहे थे। इस तरह मात्र 286 ही दौड़ से पास हो सके। इसके अलावा बीम और लंबाई में भी 10 युवक फेल हो गए। मेडिकल तक 276 अभ्यर्थी ही पहुंच सके। क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए 4689 युवक पहुंचे। शुरुआती फिजिकल में 345 फेल हो गए। दौड़ में 4344 अभ्यर्थी शामिल हुए। क्लर्क और स्टोर कीपर की दौड़ में ही कुछ खास दमखम नहीं दिखा सके। इसमें 301 अभ्यर्थी पास हुए और मेडिकल तक सिर्फ 297 अभ्यर्थी ही पहुंचे। कुल मिलाकर हिसार के मात्र 5.7 फीसदी युवक की पास हो सके।
सेना भर्ती में दौड़ते समय युवकों ने बीच में घुटने टिका दिए।
सेना भर्ती में दौड़ लगाते हिसार के युवक। सामान्य ड्यूटी के लिए 5369 युवक पह़ुंचे। इसमें 1249 युवक शुरुआती फिजिकल और डाक्यूमेंटेशन में ही बाहर हो गए।
सेना की लाख कोशिशों के बाद भी युवक हरकतों से बाज नहीं रहे हैं। वैसे तो आए दिन इक्का-दुक्का युवक नशीली दवा और इंजेक्शन का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को स्थिति बेहद खराब रही। पुलिस लाइंस के गेट से युवकों की एंट्री के बाद सड़क किनारे भारी संख्या में नशीली दवा और इंजेक्शन पड़े मिले। जिसे देखकर सेना के जवान भी दंग रह गए।
आज जींद जिले की भर्ती, डीडीजी ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा आएंगे
भर्तीनिदेशक वाईसी लोहूमी ने बताया कि मंगलवार को जींद जिले के युवकों की सेना की खुली भर्ती होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अबाला से डीडीजी बिग्रेडियर तुषार मिश्रा भी मौका मुआयना करने के लिए आएंगे।
3 युवक विजिलेंस ने पकड़े
दौड़के दौरान सेना की विजिलेंस टीम ने राखी गढ़ी गांव और बरवाला के तीन युवकों को पकड़ लिया। सेना अधिकारियों के मुताबिक, तीनों रेसर हैं, जो अपने सहपाठियों की दौड़ पास कराने के लिए अाए थे। इसके एवज में उन्होंने रुपये ले रखे थे। अधिकारियों के अनुसार, राखी गढ़ी गांव के युवक के पास ओरिजनल दस्तावेज भी नहीं थे, जो धोखाधड़ी कर मैदान में आया था। सेना ने तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा तीसरे राउंड में दोबारा से दौड़ लगाने वालों में शामिल होने वाले एक युवक को सेना के जवान ने पकड़ लिया।