पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में मनचलों को सबक सिखाने के लिए डायल करें टोल फ्री नंबर 1512

ट्रेन में मनचलों को सबक सिखाने के लिए डायल करें टोल फ्री नंबर 1512

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनमें सफर करते समय अगर कोई असामाजिक तत्व आपको परेशान करता है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। उनसे निपटने के लिए आप प्रदेश में रेलवे पुलिस के टोल फ्री नंबर 1512 पर कॉल कर घटना की जानकारी दे सकते हैं। फोन पर सूचना देते ही आपकी शिकायत दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के थाने इंचार्ज को घटना की सूचना दे दी जाएगी।

रेलवे पुलिस की इस पहल से अपराधी को माैके से ही पकड़ा जा सकेगा। चार डिजिट का यह नंबर याद रखने में भी आसानी होगी। यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रेलवे पुलिस का यह सराहनीय कदम है। इस मुहिम के लिए यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। दुर्घटना होने पर करें 88148-88719 पर दे जानकारी रेलवे स्टेशन परिसर पर या कहीं अन्य जगह कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसके लिए जीआरपीएफ के 88148-88719 पर घटना के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। कई बार पाया जाता है कि रेलवे पुलिस को घटना का देर से पता चलता है, जिस कारण पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंच पाती।

महिलाएं 01662-225802 पर दें छेड़छाड़ की सूचना

अगरकिसी महिला से चलती ट्रेन में कोई छेड़छाड़ हाेती है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। घटनास्थल से ही वो जीआरपीएफ थाना के फोन नंबर 01662-225802 पर इसकी सूचना दे सकती है। जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को दबोच लेगी।