- Hindi News
- इनेलो नेता के बेटे ने अंतिम समय फाेन पर चलाया था इंटरनेट
इनेलो नेता के बेटे ने अंतिम समय फाेन पर चलाया था इंटरनेट
हिसार | एमसीकॉलोनी स्थित मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए इनेलो नेता देवेंद्र गुर्जर के बड़े बेटे, पुत्रवधु और उनके पौते के गुमशुदगी का राज पांच दिन बाद भी नहीं खुला है। हालांकि पुलिस द्वारा निकाली गई कॉल डिटेल में सामने आया कि लापता काजल ने अंतिम बार अपने मोबाइल पर सोशल साइट्स का यूज की थी। इसके बाद उसने फोन का प्रयोग नहीं किया। पुलिस को अभी तक तीनों में से किसी के बारे में काेई सूचना नहीं मिली है। इतना ही नहीं इनकी गाड़ी के बारे में किसी को कोई सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इनेलो के नेता देवेन्द्र के बड़े काजल चौधरी, पुत्रवधु अमिता और करीब तीन वर्षीय पोता महताब घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गए थे।