महिला पर हमला करने पर दो को कैद
हिसार | मुख्यन्यायिक दंडाधिकारी हेमंत यादव की अदालत ने एक महिला को हमला कर घायल करने के जुर्म में गांव नहला के धूप सिंह और उसके बेटे अमित को एक साल कैद की सजा सुनाई। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 21 जुलाई 2010 को नहला में महिला भानीदेवी को हमला कर घायल कर दिया गया था। महिला ने पुलिस को बयान देकर कहा था कि उसके जेठ का लड़का रवि गली में साइकिल खड़ी कर घर में गया। तभी पड़ोसी अमित ने लात मारकर साइकिल गिरा दी। विरोध किया तो अमित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।