- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला ने दम तोड़ा
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला ने दम तोड़ा
हिसार | तीनदिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल न्यू माडल टाउन की महिला 45 वर्षीय कुंदन देवी ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी कुंदन देवी शनिवार दोपहर को सेक्टर 13 से सेक्टर 16 की तरफ पैदल जा रही थी। इसी बीच पीछे से रहे एक टाटा ऐस महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से महिला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे वाले दिन कुंदन देवी कोठियों में काम करने जा रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति उमाशंकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।