- Hindi News
- छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में जेठ जेठानी और भतीजे पर केस
छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में जेठ-जेठानी और भतीजे पर केस
हिसार | एकव्यक्ति ने अपनी बेटी के जेठ पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिटी थाने पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित के जेठ, उसकी प|ी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कि सेक्टर 15 निवासी पीड़ित के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी का ससुराल ऑटो मार्केट क्षेत्र में है। आरोप है कि करीब एक महीने से उसकी बेटी का जेठ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कई बार बेटी ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 22 जनवरी को पीड़ित ने बदसलूकी का विरोध किया तो उसके जेठ, प|ी और बेटे ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही मामले को किसी अन्य को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में जब बेटी ने सारी वारदात पिता को बताई तो उन्होंने पुलिस में तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।