- Hindi News
- रायपुर रोड पर बंद फाटक को पार कर रहे व्यक्ति को ट्रेन ने उड़ाया, मौत
रायपुर रोड पर बंद फाटक को पार कर रहे व्यक्ति को ट्रेन ने उड़ाया, मौत
हिसार | रायपुररोड स्थित रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में गया जिससे उसकी मौत हाे गई। हादसा सुबह 7 बजे का है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में ढिब्बादाना शेर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह को वह हिसार की तरफ पैदल रहा था। इसी बीच जब वह रायपुर रोड स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचा। यहां फाटक बंद मिला। इस पर उस व्यक्ति ने फाटक के पोल को लांघकर दूसरी पार जाने का प्रयास किया। जैसे ही वह पोल के ऊपर से नीचे आया तो अचानक ट्रेन गई। उसने वापस आने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन रफ्तार में होने के कारण वह चपेट में गया। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई। सिर में चोट लगने के बाद उस व्यक्त ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।